मोनी रॉय का No Blouse Look हुआ वायरल, बोल्ड PHOTOS ने मचाया तहलका
By: Pinki Wed, 11 Aug 2021 11:53:21
मोनी रॉय (Mouni Roy) की तस्वीरों और वीडियो का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते है। मौनी भी अपने फैन्स को कभी मायूस नहीं करती है। वह सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर करके खूब तारीफें बटोरती हैं। वहीं अब मोनी ने अपना एक साड़ी वाला लुक शेयर किया है, लेकिन इसमें उन्होंने साड़ी के संग ब्लाउज नहीं पहना है। मोनी का नो ब्लाउज लुक काफी खूबसूरत अंदाज में सामने आया है। मौनी हरे रंग की साड़ी को बंगाली स्टाइल में बांधे हुए हैं, उनके खुले बाल उनकी बैक पर लहरा रहे हैं।
मौनी रॉय द्वारा शेयर की इन तस्वीरों पर फैन्स भरपूर प्यार लुटा रहे है। आपको बता दे, मौनी रॉय को instagram par 18.3 मिलियन लोग फॉलो करते है।
मौनी रॉय (Mouni Roy) का हाल ही में अंगद बेदी संग 'बैठे-बैठे' गाना रिलीज हुआ है। इस गाने से पहले मौनी रॉय का सॉन्ग 'पतली कमरिया' रिलीज हुआ था।
मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। आखिरी बार मौनी रॉय लंदन कॉन्फिडेंशियल में दिखाई दी थीं।
ये भी पढ़े :